9 अक्तूबर 2010

२२. बहके बादल-नीलगगन

घिरघिर बरसे घनघोर घटा
ढोल सम बजने लगे हैं घन
धरती पर झरनों के धारे
बहक रहे बादल-नीलगगन

लिखें हल भूमि नवऋचाएँ
अंकुर हुलसित पेंग बढाएँ
धानी चूनर ओढ़े धरती
कृषकों के खिल रहें हैं मन

मेघों ने तबले सँभाले
कविता गाएँ नदिया-नाले
मस्त होकर नाचे मयूरा
विजन वन लगने लगे नंदन

बूँदे रच रहीं छंद मन में
आशाएँ सिंचित जनगण में
टहनी चंचल बनी हिंडोला
बन बचपन किलक रहा यौवन
--
वंदना सिंह
(सीकर, राजस्थान)

1 टिप्पणी:

आपकी टिप्पणियों का हार्दिक स्वागत है। कृपया देवनागरी लिपि का ही प्रयोग करें।